Monday, March 07, 2022

Holi

Hollywood और Bollywood 


एक कोशिश प्रस्तुत है,,, Hollywood और Bollywood के बीच समानता या कहे असमानता का चित्रण करने की 

 


जब Hollywood दे रहा था,  MATRIX  जैसी  Movie फाडू। 

बॉलीवुड चिपका रहा था हमको खजूर जैसा एलियन, जादू ।।


जब Hollywood के एलियन पृथिवी पर अरबों खरबों प्रकाश वर्षों का सफर कर आते थे 

सुनियोजित कार्यक्रम के  साथ,  भ्रमांड पर कब्ज़ा करने की नीयत फरमाते थे

तबाही का तांडव पूरे भूभाग पर मचाते, कही भूकंप, तो कही सुनामी का प्रकोप ढहाते थे ।  

व्यवस्थित रूप से earth की विजय और एलियंस के प्रयास ख़तम होते थे ।। 

 

परन्तु।।।।  कोई मिल गया का  एलिएन ---- 

पहनके  पीला सा रेन कोट,  खेतों में बच्चो के साथ मटकाके कमर , 

पेड़ो के पीछे लगाकर लम्बे-लम्बे आलाप {JAAADOOOO}, बास्केट बॉल मैच में उछालता बच्चो को स्ट्रेटोस्फियर के पार  ।।

I mean ,,,,येह कैसा जादू है भाई, ये  बात हमको समझ न आयी 

 हमारी बुद्धि चक्कर खाई, लक्ष्य हींन उड़न तश्तरी भला छोटे गाँव में क्यों भटकाई।। 


जादू,,,  एलियन ग्रुप से बिछड़ा, सिर्फ  इस्सलिये ताकि वह ह्रितिक का चश्मा  उतार  सके ।  

जादू को पृथ्वी पर हिमाचल का छोटासा  गाँव मिला,,,,,ताकि वह  बच्चों को  हवा में उड़ा सके । 

  

Sci - Fi मूवी में काहे लोग नाचे है उड़ाके खुद  का पल्लू।

समझ  के हमको लल्लु राकेश रोशन ने सीधा किया खुद का उल्लू। 



और भी तरह - तरह की मूवीज आती है बॉलीवुड मैं। 


बहुत सारी FUNNY मूवीज भी आती है, गानो के साथ  बॉलीवुड में 

हास्य इतना होता है की डायरेक्टर भूल जाते है करना मेहनत गानो में 

एक MOVIE आयी थी, हेरा फेरी था  जिसका नाम

परेश अक्षय और सुनील ने जिसमें किया था अच्छा काम


ये मूवी इतनी फनी थी की,, गानो में गीतकार (Lyricist ) नदारत था 

समीर नाम मात्र के लिए,, और अनु सदाबहार था 

यहाँ गानो के बोल ही नहीं है,,, बस धुनें  है 

एक्टिव माइंड कम और लाजिनेस्स  भरपूर है।। 


जैसे की ,,,,,,,,,,,,,,,


१- छन,,,,,, छन छना-न -न।।।।।।। 

छन,,,,,, छन छना-न -नुमं।।।।   

 

२-  हंबा लीले हंबा लीले हंबा लीलो 

चुकुमा तुकुमा, तुकुमा चुकुमा, चुकुमा चिले



३- मैं लड़का प-प- पों,,, प-प- पों

 तू  लड़की प-प- पों,,, प-प- पों 

प-प- पों पों पों 


४- देने वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के 

किती किती कितना किती किती कितना

दिकतना दिकतना टिकना टिकना